India For Children
Thursday 09 July 2026
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के नेतृत्व में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत हुई. इसके तहत देशभर के 26 राज्यों में 500 से अधिक जिलों में करीब 10 हजार गांवों की 70 हजार से अधिक महिलाओं और बच्चों की अगुआई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर दीप जलाया गया और कैंडिल मार्च निकाला गया. यह लड़कियों के बाल विवाह के खिलाफ देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा जागरूकता अभियान है. इसमें दो करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सेदारी कर और बाल विवाह को खत्म करने की शपथ लेकर इस अभियान को ऐतिहासिक बना दिया.